ดาวน์โหลดและฟังเพลง Sunoji Dulhan Ek Bat Sunoji พร้อมเนื้อเพลงจาก Roop Kumar Rathod

ฟังเพลงSunoji Dulhan Ek Bat Sunoji

Roop Kumar Rathod, Pratima Rao, Udit Narayan, Kavita Krishnamurthy1 ม.ค. 1999

เนื้อเพลง Sunoji Dulhan Ek Bat Sunoji

 

 

सुनो जी दुल्हन इक बात सुनो जी

अपने नए परिवार से मिलो जी

तुम्हें मिलाएं सबसे आज

सुनो सुनाएं सबके राज हाय

तुम्हें मिलाएं सबसे आज

सुनो सुनाएं सबके राज हाय

 

पहले दुल्हन तुम इनसे मिलो जी

घर के मुखिया तुम्हारे ससुर जी

जिनके सर पे सुखों का ताज

देखो जरा इनका अन्दाज़ हाँ

जिनके सर पे सुखों का ताज

देखो जरा इनका अन्दाज़ हाँ

 

रामपुर का वासी हूँ मैं

रामकिशन है नाम

सीधी सादी बोली मेरी

सीधा सादा काम

हो जो भी चाहा मैने

हो रब से वो पाया मैने

 

हो...रामपुर का वासी हूँ मैं

रामकिशन है नाम

 

देस बिदेस घूमकर आया मैं भाई

हो महक गाँव की मिट्टी की ना बिसराई

वही गुड़ चना दूध नाश्ते में भाए

हो छुरी और काँटे से खाना ना आए

 

इतने पर भी हो

इतने पर भी है नई technikको

प्यार से है सीखा मैने

रामपुर का वासी हूँ मैं

रामकिशन है नाम

सीधी सादी बोली मेरी

सीधा सादा काम

 

आओ दुल्हन अब इनसे मिलो जी

ये हैं तुम्हारी सासू माँ जी

घर में चलता इनका राज

इनका खास है इक अन्दाज़

घर में चलता इनका राज

इनका खास है इक अन्दाज़

 

मेरा नाम मू मू मू मू मू मू आहा मू मू मू

तीन तितलियां मेरी यार मुझे पार्टियों से है प्यार

वा वा.....

 

shoppingहो या सब्जी मंडी मोल भाव की पक्की हूँ

एक रुपय्या कीमत हो तो एक रुपय्या ही मैं दूं

लम्बा मेरा फ़साना है पर beauty parlourजाना है

लम्बा मेरा फ़साना है पर beauty parlourजाना है

 

मेरा नाम मू मू मू मू मू मू आहा मू मू मू

प्यारा मुझे साज सिंगार उम्र को गोली मारो यार

वा वा.....

 

चलो दुल्हन अब आगे बढ़ो जी

अपने ननद नंदोई से मिलो जी

दीदी को ये न करे नाराज़

आशिक़ाना है अन्दाज़ हाँ

दीदी को ये न करे नाराज़

आशिक़ाना है अन्दाज़ हाँ

 

राधिका के daddyज़रा आना

darlingहुकुम फ़र्माना

कैसी है ये साड़ी बताना

darlingफ़िदा है ये दीवाना

 

मेरा सर है दुखता

चलो मैं दबा दूं

है खाना पकाना

कहो मैं पका दूं

 

कहीं घूम आएं

जहां भी कहो तुम

dinnerलेंगे बाहर

फ़िकर ना करो तुम

 

बाद में ice creamभी खिलाना

darlingजो चाहो सो मंगाना

मीठा पान का पत्ता खिलाना

darlingज़रा सा मुस्कुराना

ज़रा मेरा purseतो उठाना

darlingतुम्हारा है ज़माना

darlingतुम्हारा है ज़माना

 

सुनो जी दुल्हन अब स.म्भल जाओ जी

छोटे नटखट देवर से मिलो जी

बड़ा रंगीला इनका मिज़ाज

शैतानी इनका अन्दाज़ हे

बड़ा रंगीला इनका मिज़ाज

शैतानी इनका अन्दाज़ हे

 

पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा

बेटा हमारा ऐसा काम करेगा

सच सारे सपने पापा के अपने

करने चला मैं नौजवां

 

भोली सूरत दिल के खोटे

बात बड़ी है काम हैं छोटे

आठ बजे तक जो सोते

बड़े कहां लोग ऐसे होते

जिनकी नज़र में हो कोई सपना

रहा न उनको होश अपना होश अपना

चित भी है इनकी पट भी है इनकी

बिन पैंदे के ये लोटे

बात बड़ी है काम हैं छोटे काम हैं छोटे

भोली सूरत दिल के खोटे

हुस्न के नखरे मोटे मोटे मोटे मोटे

 

सुनो जी दुल्हन अब गौर करो जी

अपने बड़े देवर से मिलो जी

माँ के दिल के ये सरताज

शर्मीला जिनका अन्दाज़ हूँ

माँ के दिल के ये सरताज

शर्मीला जिनका अन्दाज़ हूँ

 

अखियां मिलाएं नहीं हाय बतियाएं नहीं बनके रहें साधू

अखियां मिलाएं नहीं हाय बतियाएं नहीं बनके रहें साधू

किसी चेहरे की किताब का रोज revisionहै चालू

प्रीत के पथ में हैं प्रेम बाबू

छुपे रुस्तम हैं ये प्रेम बाबू

 

ऐसे क्या बने पढ़ैया पढ़के देखो जी सैंया

प्रेम के ढाई आखर हो

जब तक तुम रहे बिदेसी मेरी हालत थी ऐसी

जल बिन जैसे मछरिया हो

मेरा पिया घर आया ओ रामजी

मेरा पिया घर आया ओ रामजी

ओरी हो न हो पढ़ाई ओ पापा जी

कर दो इनकी भी सगाई ओ मम्मी जी

 

प्यारी दुल्हन अब दिल थामो जी

क्यूं कि है बारी सैंया जी की

इतना सा है इनका राज़

सबसे अलग इनका अन्दाज़ हाँ

इतना सा है इनका राज़

सबसे अलग इनका अन्दाज़ हाँ

 

खुली किताब के जैसी है शख़्सियत इनकी

कौन है घर में ऐसा जिसको इनमें नाज़ नहीं

सुनो दुल्हन बताएं राज़ तुमको हम इनका

ये आईना है जिसके दिल में कोई राज़ नहीं

 

चंदा मामा से भी प्यारे हैं ये हमारे मामा

चंदा मामा से भी प्यारे हैं ये हमारे मामा

मामी जी के आ जाने से हमको भूल ना जाना

प्यारे प्यारे मामा जी जहां से न्यारे मामा जी

प्यारे प्यारे मामा जी जहां से न्यारे मामा जी

नि सा रे ग रे सा रे ग रे सा रे

नि सा रे ग रे सा रे ग रे सा सा

नि सा रे ग रे सा रे ग रे सा रे

 

नि सा रे ग रे सा रे ग रे सा सा

เกี่ยวกับเพลงนี้ :

Sunoji Dulhan Ek Bat Sunoji ได้ถูกปล่อยออกมาเมื่อ 1 ม.ค. 1999. ดาวน์โหลด JOOX Application เพื่อฟังเพลง Sunoji Dulhan Ek Bat Sunoji, รับชมมิวสิควิดีโอ, ฟังเพลงออนไลน์ และอ่านเนื้อเพลงออนไลน์ได้ทันที Sunoji Dulhan Ek Bat Sunoji จาก Roop Kumar Rathod,และ Pratima Rao ฟังเพลง Sunoji Dulhan Ek Bat Sunoji และสนุกสนานไปกับเสียงเพลงได้ทุกที่ทุกเวลา

Tags ที่เกี่ยวข้อง :

Sunoji Dulhan Ek Bat Sunoji (โดย Roop Kumar Rathod), Sunoji Dulhan Ek Bat Sunoji, Sunoji Dulhan Ek Bat Sunoji มิวสิควีดีโอ, Sunoji Dulhan Ek Bat Sunoji เนื้อเพลง, Roop Kumar Rathod เพลง